Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु: शाजापुर जिले के पतोली में एक शादी समारोह के दौरान वर निकासी के समय दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होते ही लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दूल्हे के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Shajapur News : पुलिस के अनुसार, पतौली गांव से जितेन्द्र परमार की बारात मक्सी के लिए रवाना हो रही थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट की स्थिति बन गई।
Shajapur News : दूल्हे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने गांव के भारत सिंह, नरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह और लाल सिंह के खिलाफ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें गांव पहुंचीं और विवाद करने वाले पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि अब गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है











