Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

serial theft : जांजगीर-चांपा: अकलतरा में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा, नकदी और जेवर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

serial theft : संतोष प्रधान/ जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरियों, विशेषकर कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी, का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग 3 लाख रुपये की नगदी, सभी सोने-चांदी के जेवरात, और 28 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिल और एक ऑटो भी जब्त किया गया है।

serial theft : सिलसिलेवार चोरी का खुलासा
अकलतरा पुलिस को यह सफलता तब मिली जब दिनांक 23.11.2025 को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 21.11.2025 को परिवार खरसिया में पारिवारिक शादी में गया था। 23 तारीख को वापस लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अज्ञात चोरों ने घर से नगदी, ज्वेलरी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। चोरों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी के डीवीआर का हार्ड डिस्क भी चुरा लिया था। इस पर थाना अकलतरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

serial theft : रेकी कर आधी रात को दिया घटना को अंजाम
अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। फोरेंसिक टीम, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। लगातार चार दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस को संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह हुआ।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी किशन कश्यप ने पूर्व में प्रार्थी के घर में पोताई का काम किया था और राशन दुकान से राशन लेने के बहाने घर की पूरी रेकी कर ली थी। 21-22 की दरम्यानी रात को किशन और अफरोज ने अपने दोस्त अनिल साहू के साथ योजना बनाई। अनिल साहू ने मोटरसाइकिल से किशन और अफरोज को गली तक छोड़ा। दोनों सब्बल लेकर कस्तूरी ट्रेडर्स के ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरी करने के बाद अफरोज ने सारा सामान एक नीले पिट्ठू बैग और विमल के जूट बैग में भरकर अपने ऑटो में छिपा दिया।

serial theft : ब्लैकमेलिंग के कारण हुआ बटवारा और खुलासा
चोरी के बाद जब सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगे, तो राजेश सगड़े उर्फ दादा और सुभाष रगड़े उर्फ बाबू (अन्य दो आरोपी) ने अफरोज खान को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और चोरी के हिस्से की मांग की। ब्लैकमेल से बचने के लिए अफरोज ने बिलासपुर में पैसों का बंटवारा किया। किशन के लिए ₹1,00,000, राजेश सगड़े उर्फ दादा को ₹50,000 और सुभाष रगड़े उर्फ बाबू को ₹20,000 दिए गए। बंटवारे के बाद अफरोज ने बाकी ज्वेलरी, सिक्के और नकदी अपने पास छुपा लिया।

serial theft : अन्य चोरियों का भी खुलासा
पुलिस ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि आरोपी अफरोज और किशन कश्यप ने 24.11.2025 और 25.11.2025 की दरम्यानी रात को थाना अकलतरा क्षेत्र के मां मोबाईल एवं साईं डेली नीड्स की दुकानों में भी छत का टीना तोड़कर चोरी करना कबूल किया है। इन दुकानों से चोरी किए गए ₹13,000 की नगदी अफरोज से जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुभाष रगड़े पिता स्वर्गीय रति रगड़े (21 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा
  2. अफरोज खान पिता समीम खान (30 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा
  3. राजेश सगड़े पिता सुरेंद्र रगड़े (40 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा
  4. अनिल साहू पिता शत्रुघ्न साहू (34 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा

पुलिस ने बताया कि प्रकरण के अन्य दो आरोपी किशन कश्यप और राजेश सिदार फरार हैं, जिनके पास से शेष रकम और सामान जब्त किया जाना है।

चोरी का पर्दाफाश करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! काफ स्ट्रेन के चलते धोनी बाहर… सकते में फैंस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026...

Related Articles

Popular Categories