Sehore News : सुनील शर्मा /सीहोर : सीहोर जिले के आष्टा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस अब एक्शन मोड में है। यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कन्नौद रोड सहित शहर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया।
Sehore News : इस दौरान सड़क पर बाधा बन रहे वाहनों को हटवाया गया ताकि आवागमन प्रभावित न हो। नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। टीम ने भोपाल नाका, मंडी गेट और अलीपुर जैसे व्यस्त इलाकों में गश्त कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी शर्मा ने शालीनता से चालकों को समझाइश दी कि वे सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक संकेतों का पालन अनिवार्य रूप से करें।











