Sehore News : सुनील शर्मा /सीहोर : आज दिनांक 21 अक्टूबर, दिन मंगलवार… यह तारीख सिर्फ एक सामान्य दिन नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को याद करने का दिन है। सीहोर पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया, जहां देश के वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Sehore News : सूबेदार प्राची राजपूत और उनि सुनीता मेतवाल की कमान में पुलिस प्लाटूनों ने जब शस्त्र झुकाकर सलामी दी, तो हवा में सिर्फ देशभक्ति का जज्बा ही नहीं, बल्कि अपने वीर साथियों को खोने का गम और उनके बलिदान पर गर्व का भाव भी घुल गया।”इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर, दीपक कुमार शुक्ला ने आज के दिन के ऐतिहासिक महत्व को याद किया।
Sehore News : एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि आज से 66 वर्ष पूर्व, सन् 1959 में, लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र हॉट स्प्रिंग में हमारे सीआरपीएफ के जवानों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था। संसाधनों की कमी के बावजूद, 16,000 फीट की ऊंचाई पर हमारे 10 शूरवीर जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हीं की स्मृति में हम हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाते हैं।”
Sehore News : पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक साल में शहीद हुए देश भर के 191 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। इन नामों में मध्य प्रदेश पुलिस के 11 वीर सपूत भी शामिल थे, जिन्होंने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।”
Sehore News : “समारोह में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, माननीय मजिस्ट्रेट दीपेंद्र मालू, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल , एस डी ओ पी पूजा शर्मा समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।”पुलिस स्मृति दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक संकल्प है… यह याद दिलाता है कि हमारी सुरक्षा और शांति के पीछे अनगिनत जवानों का बलिदान छिपा है। सीहोर पुलिस ने आज अपने वीर शहीदों को याद कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।”













