Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : सुपर कॉरिडोर हादसा: ट्रक की चपेट में महिला और...

Indore News : सुपर कॉरिडोर हादसा: ट्रक की चपेट में महिला और बच्ची की मौत, घायल पति अस्पताल में भर्ती — डिवाइडर की मांग पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Indore News
Indore News

Indore News :.इंदौर : इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित स्टेट टीसीएस चौराहे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे — पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची। हादसे में 48 वर्षीय महिला कोकिला बाई और उनकी 6 वर्षीय पोती मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Indore News :दरअसल हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने दुर्घटना स्थल पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सुरक्षा संबंधी कई मांगें रखीं। उनकी मुख्य मांगों में चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, और स्पीड कंट्रोल जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

Indore News :मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जबकि ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here