Wednesday, March 25, 2026
29.1 C
Raipur

Sai Pashupatinath Temple Anjad Naka : बड़वानी: श्रीरामनवमी पर अंजड़ नाका में उमड़ेगा आस्था का सैलाब; 26 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा

Sai Pashupatinath Temple Anjad Naka : बड़वानी (आदित्य शर्मा)। धर्म नगरी बड़वानी में श्रीरामनवमी महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजनों की रूपरेखा तय हो चुकी है और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज प्रशासनिक अमले ने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

आयोजनों का विस्तृत कार्यक्रम

मंदिर समिति के अनुसार, उत्सव का मुख्य आकर्षण 26 और 27 मार्च को होने वाले कार्यक्रम रहेंगे:

  • 26 मार्च (गुरुवार): दोपहर 4 बजे माँ गायत्री मंदिर से भगवान श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा और श्री सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक और एमजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुँचेगी।

  • 27 मार्च (शुक्रवार): सुबह 7:30 बजे से अभिषेक पूजन और श्रीराम महायज्ञ प्रारंभ होगा। सुबह 10:30 बजे पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण

इस वर्ष शोभायात्रा में केवल झांकियां ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों की कलाकृतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी:

राजस्थान का कठपुतली नृत्य, अघोरी शिव नृत्य, बाहुबली हनुमान प्रस्तुति, रुक्मिणी-विट्ठल रास, आदिवासी नृत्य और बच्चों के लिए दयाबेन-जेठालाल कार्टून एक्ट के साथ स्पेशल बैंड की धुनें बड़वानी की सड़कों पर गूंजेंगी।

प्रशासनिक अमला अलर्ट: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आज नायब तहसीलदार सोनू गोयल और कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने पूरी टीम के साथ भंडारा स्थल और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

  • बिजली विभाग: जनक गंगराड़े और टीम ने बिजली लाइनों की सुरक्षा जांची।

  • नगर पालिका: सफाई और टेंट व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

  • समिति की सक्रियता: निरीक्षण के दौरान समिति के अनिल जोशी, श्याम गुप्ता, अखिलेश पालके सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories