Run Indore One Indore : रन विथ मेयर — रन इंदौर–वन इंदौर, 20 हजार से अधिक नागरिकों ने फिटनेस और स्वास्थ्य के संदेश के साथ लगाई दौड़

0
77
Run Indore One Indore
Run Indore One Indore

Run Indore One Indore : इंदौर। रविवार सुबह ‘रन इंदौर–वन इंदौर : रन विथ मेयर’ मैराथन में 20 हजार से अधिक नागरिकों ने फिटनेस और स्वास्थ्य के संदेश के साथ दौड़ में भाग लिया। 3, 5 और 7 किलोमीटर की अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लेकर शहर में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया। दिव्यांग धावकों की विशेष सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

Run Indore One Indore : कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई और प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ ली। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

READ MORE : Indore Azad Nagar : चलती बस के यात्री पर ब्लेड से जानलेवा हमला…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता की तरह अब फिटनेस में भी नई पहचान बनाई है। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा— “महापौर के नेतृत्व में आज इंदौर के नागरिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहे हैं। फिटनेस का मूल आधार दौड़ है और इंदौर एक बार फिर देश के सामने नज़ीर पेश कर रहा है।”

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर न सिर्फ स्वच्छता, बल्कि हर क्षेत्र में देश-दुनिया में अग्रणी बन रहा है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर अद्भुत है और इसके नवाचारों से हमेशा प्रेरणा मिलती है।

READ MORE : Burhanpur Hakimi Hospital Case : हकीमी अस्पताल’ बना ‘मौत का घर – ऑपरेशन टेबल पर महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप…

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दिव्यांग धावकों के लिए विशेष दौड़ आयोजित की गई, जिसने कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बनाया। उन्होंने कहा कि शहर के जागरूक नागरिकों के सहयोग से इंदौर स्वास्थ्य और स्वच्छता में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा, पद्मश्री सतेंद्र लोहिया, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य शामिल थे।

भव्य आयोजन ने सिद्ध किया कि इंदौर केवल स्वच्छ ही नहीं, बल्कि फिटनेस में भी नंबर वन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। “रन इंदौर–वन इंदौर : रन विथ मेयर” ने शहरवासियों के कदमों के साथ इंदौर के स्वास्थ्य को नई गति दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here