Rewa News :रीवा: रीवा के शिल्पी प्लाजा में आज हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदू फैक्ट्री वर्कर दीपू चंद्र की पीट-पीटकर हत्या और जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में जमकर विरोध जताया।
Rewa News :प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। शिल्पी प्लाजा में प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।











