Sunday, April 12, 2026
25.3 C
Raipur

Rewa News : आईजी गौरव राजपूत का नवाचार : “जन चौपाल” के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद, मऊगंज के सुदूर जड़कुड़ गांव में सुनी समस्याएं, अवैध नशे पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

Rewa News : अभय मिश्रा/मऊगंज। रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे अभिनव अभियान “आईजी आपके द्वार” और “जन चौपाल” कार्यक्रम के तहत मऊगंज जिले के सुदूर और आदिवासी बहुल ग्राम जड़कुड़ में शनिवार को एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जड़कुड़ गांव जनपद पंचायत हनुमना के अंतर्गत आता है और अंचलवासी इसे अदवांचल क्षेत्र मानते हैं। इस आयोजन में रीवा आईजी स्वयं उपस्थित होकर न केवल ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया, बल्कि उनकी समस्याएं भी सीधे सुनीं और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

Read More : Clean India Mission : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों ने स्वच्छता में रचा इतिहास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित – बिलासपुर, रायपुर, अंबिकापुर सहित कई शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Rewa news
Rewa news

500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाई आवाज़
जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आईजी गौरव राजपूत ने खुले मंच से लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा।

आईजी गौरव राजपूत ने कहा, “हमारा दरवाजा आम जनता के लिए हर समय खुला है। कोई भी नागरिक अपनी शिकायत या समस्या लेकर बेहिचक पुलिस के पास आ सकता है।” कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों, युवाओं, किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मऊगंज सहित आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ते मेडिकल नशे के कारोबार पर आईजी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि “कोरेक्स और अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More Rewa News : पत्नी की हत्या कर शव खेत में जिंदा गाड़ने वाला आरोपी 9 महीने बाद गिरफ्तार, प्रयागराज से पकड़ा गया

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में आईजी गौरव राजपूत ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। यह पहल न केवल जनजागरूकता का उदाहरण बनी, बल्कि समाज में पुलिस की संवेदनशील और जनभागीदारी वाली भूमिका को भी रेखांकित करती है।

पुलिस-जनता के बीच की दूरी हो रही कम
समाजसेवियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं की विशेष उपस्थिति में हुए इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस-प्रशासन यदि जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से संवाद करे तो विश्वास का सेतु बन सकता है। “आईजी आपके द्वार” जैसा नवाचार न केवल समस्याओं के समाधान की दिशा में कारगर है, बल्कि यह पुलिसिंग के प्रति आमजन की धारणा को भी सकारात्मक रूप से बदल रहा है।

आईजी रीवा रेंज : – “पुलिस और जनता के बीच भरोसे की दीवार मजबूत हो, इसके लिए हम गांव-गांव जाकर संवाद कर रहे हैं। नशे के खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories