rewa news : रीवा : रीवा जिले के त्यौंथर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ धान से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
rewa news : यह भीषण दुर्घटना सोहागी थाना क्षेत्र के कोनिया कला गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो पुरुष और एक महिला बेटी का रिश्ता देखकर लौट रहे थे , तभी यह हादसा हो गया।
rewa news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी और तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
rewa news : पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल त्यौंथर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच में जुट गई है।











