Rewa News :रीवा : त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच फूड एंड सेफ्टी विभाग ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रीवा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लैंकिट कंपनी के स्टोर पर छापा मारा, जो 10 मिनट के भीतर खाद्य और अन्य उत्पादों की डिलीवरी करने का दावा करती है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मसाले, घी और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
Rewa News :जांच के दौरान यह पाया गया कि कई उत्पादों के पैकेट पर मार्केटिंग एजेंसी का नाम तो दर्ज था, लेकिन मैन्युफैक्चरर की जानकारी नहीं दी गई थी। खाद्य निरीक्षक अमरीश दुबे ने बताया कि ब्लैंकिट स्टोर से चार से पांच तरह के खाद्य उत्पादों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भोपाल की लैब भेजा गया है।
Rewa News :प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि उत्पादों के रैपर पर आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं की गई थी, जो फूड एंड सेफ्टी एक्ट के नियमों के खिलाफ है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।











