रीवा। शहर में अवैध नशे और सट्टे का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। इस बीच अमहिया थाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था और युवाओं को भी सट्टे के दलदल में धकेल रहा था।
Read News : रीवा की छात्रा का नीट स्कोर 531 होने के बावजूद दाखिला अधर में, एनटीए की गलती से पैदा हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में दर्जन भर से अधिक स्थानों पर अवैध सट्टा पर्चियों का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस बीच आरोपी का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह हाथों में सट्टा पर्ची लिए नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर मानस भवन के पास आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम राम गरीब सोंधिया, पिता रामलाल सोंधिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी द्वारिका नगर, पीटीएस चौराहा बताया।
Read News : Gwalior News: ग्वालियर-चंबल में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: 29-30 अगस्त को रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध सट्टा पर्चियां और नगदी जब्त की। उसके खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस गिरफ्तारी से शहर में अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।











