Reva News :हांथ में हथकड़ी, साथ में पुलिस और फिल्मी गाने पर वीडियो ये किसी फिल्म का सीन नहीं। बल्कि रीवा में स्थाई वारंटी द्वारा, रीवा के चोरहटा पुलिस की कस्टडी में बनाई गई रील है। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही, जिसके बाद अब पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है, और इसकी जांच कराई जा रही है उसके बाद जो भी पुलिस कर्मी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Reva News :दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र का है, जिसमें शासकीय वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 7104 में प्रधान आरक्षक पुष्पराज बागरी, आरक्षक शिव मूर्ति मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, ऋतुराज साकेत सहित महिला आरक्षक आशिता सिंह 13 जुलाई 2025 को स्थाई वारंटी आशीष सिंह पिता सुरेंद्र सिंह निवासी ढेकहा, ललितावती केवट पति सरदार केवट निवासी उमरी सहित भोले केवट पिता छोटा केवट निवासी उमरी को लेकर पुलिस वाहन में न्यायालय ले जा रहे थे.
Reva News :इस दौरान एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी में “तेरी चढ़ती जवानी मेरा पारा गोरी” गाने में रील बनाई। और किसी ने उसे रील बनाने से नहीं रोका। हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है की किसी अपराधी द्वारा इस तरह से रील बनाई गई हो। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है जिसमें अपराधी बेखौफ पुलिस की मौजूदगी में रील बनाते नजर आए थे। हालांकि सोशल मीडिया में अब यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की बात कही है।











