Reva Crime: विकास बघेल, रीवा : नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पीटीआई सहित होटल मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खेलकूद प्रतियोगिता का झांसा देकर नाबालिक छात्रा को पीटीआई लेकर पहुंचा था रीवा के एक होटल, शासकीय स्कूल मझगवां में पदस्थ है पीटीआई
Reva Crime: खेलकूद प्रतियोगिता में भाग दिलाने का झांसा देकर अपने ही विद्यालय की एक नाबालिक किशोरी को लेकर रीवा शहर के एक होटल पहुंचे पीटीआई और होटल के मैनेजर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, और जब शिक्षक के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन सहित बैकुंठपुर थाने पहुंची किशोरी ने मझगवां स्कूल में पदस्थ शारीरिक खेलकूद शिक्षक और होटल मैनेजर के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस मामला दर्ज करने के बाद शासकीय शिक्षक सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बैकुंठपुर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां में अध्यनरत एक नाबालिक किशोरी को स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं की जिम्मेवारी उठाने वाले शासकीय शिक्षक सुखदेव सिंह खेलकूद प्रतियोगिता में भाग दिलाने का झांसा देकर रीवा के एक होटल में ले गया जहां होटल मैनेजर ने बिना कोई आईडी प्रूफ लिए पैसे की लालच में शिक्षक और नाबालिक छात्रा को होटल का कमरा उपलब्ध कराया और जब कमरे के अंदर शिक्षक ने नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो किशोरी कमरे का गेट खोलकर भागी और उसने मैनेजर को पूरा घटनाक्रम बताया लेकिन होटल मैनेजर अशोक वाधवानी ने पीड़िता को डरा धमका कर होटल से चलता कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने शासकीय शिक्षक सुखदेव सिंह सहित होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया है.











