Renuka Singh-Viral Audio : वायरल ऑडियो से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड, पूर्व CM बघेल बोले- जो दिल में था, वह जुबां पर आ गया

Gautam Rawat
Renuka Singh-Viral Audio

Renuka Singh-Viral Audio : रायपुर : रायपुर में वायरल ऑडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। यह ऑडियो भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बताया जा रहा है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Renuka Singh-Viral Audio : सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं। एक क्लिप में कहा गया कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। दूसरे क्लिप में जिला महामंत्री मनोज साहू के खिलाफ टिप्पणी सुनाई दे रही है। मनोज साहू ने सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री के सामने विधायक रेणुका सिंह की शिकायत की थी। इसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

Renuka Singh-Viral Audio : रेणुका सिंह ने दोनों ऑडियो को एआई से बनाया गया बताया है। इस पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अब आवाज की नकल कर एआई का इस्तेमाल करना गंभीर मामला है। अगर ऑडियो सच में फर्जी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए और एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

Renuka Singh-Viral Audio : भूपेश बघेल ने कहा कि रेणुका सिंह उनकी पुरानी साथी रही हैं। वे लंबे समय तक विधानसभा में साथ रहे, लोकसभा और केंद्र सरकार में भी रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि शायद जो बात उनके मन में थी, वही जुबान पर आ गई।

Renuka Singh-Viral Audio : वहीं, रेणुका सिंह और उनके समर्थकों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत की है। दूसरी ओर कांग्रेस इसे भाजपा के अंदर की कलह बता रही है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भी मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *