जगदलपुर। Rath Yatra 2025 : हर साल भव्यता के साथ निकाली जाने वाली पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार 27 जून 2025 को आयोजित होगी। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी इस परंपरा में शामिल होने के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस बार बस्तर से भी सीधे जगन्नाथ पुरी के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
Rath Yatra 2025 : वाल्टेयर रेल मंडल द्वारा चलाई जा रही यह विशेष ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को बस्तर से पुरी के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 28 जून और 6 जुलाई को पुरी से बस्तर लौटेगी। हर साल बस्तर से सैकड़ों श्रद्धालु पुरी रथ यात्रा में शामिल होने जाते हैं, लेकिन सुविधाजनक यात्रा का अभाव उन्हें परेशानी में डालता था। इस ट्रेन के चलने से न केवल श्रद्धालुओं को सफर में आसानी होगी, बल्कि यह धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
रेलवे के इस निर्णय को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इसे एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अब बस्तर से पुरी की दूरी श्रद्धा और सुविधा दोनों से जुड़ गई है।











