एमवाय अस्पताल में चूहों का आतंक : इंदौर। एमवाय हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले हुई दर्दनाक घटना में एक बच्ची की मौत की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत चूहों द्वारा काटे जाने के कारण हुई थी। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।
एमवाय अस्पताल में चूहों का आतंक : परिजनों और जयेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल परिसर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। जयेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से मृतक बच्ची के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग की थी।
प्रशासन ने दोनों बच्चियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक दिए। अपर कलेक्टर रोशन राय ने परिजनों को अतिरिक्त सहायता राशि देने का आश्वासन भी दिया। घटना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चूहों ने बच्ची की चारों उंगलियों को काट दिया था।
एमवाय हॉस्पिटल में यह मामला चूहों की वजह से हुई मौत का गंभीर उदाहरण बन गया है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा और साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं।













