Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Ram Rang Manas Mahotsav : सांसद संतोष पांडे का उद्घोष: “भगवान राम...

Ram Rang Manas Mahotsav : सांसद संतोष पांडे का उद्घोष: “भगवान राम और श्रीकृष्ण ही भारत की असली पहचान”

खुज्जी/राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के खुज्जी क्षेत्र अंतर्गत दर्री ब्रह्मचारी आश्रम में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ आयोजित पांच कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ अरणी मंथन की प्राचीन परंपरा के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के विशेष अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे ने आश्रम पहुँचकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और ब्रह्मचारी समाधि स्थल के दर्शन किए।

राम नाम से ही कल्याण संभव: सांसद संतोष पांडे ने यज्ञशाला की परिक्रमा करने के पश्चात कथा पंडाल में दीप प्रज्वलित कर ‘राम रंग मानस महोत्सव’ का शुभारंभ किया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को यदि भवसागर से पार उतरना है, तो रामायण रूपी नौका का आश्रय लेना ही होगा। उन्होंने रामायण की सारगर्भित चौपाइयों और दोहों के माध्यम से जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझाया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

सनातन ही भारत का गौरव: सांसद पांडे ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि भारत सत्य सनातन की भूमि है। उन्होंने कहा, “भगवान राम और श्रीकृष्ण से ही इस राष्ट्र की वैश्विक पहचान है, यही कारण है कि भारत भूमि महान है।” उन्होंने श्रद्धालुओं को सुख और शांति का मार्ग बताते हुए कहा कि जीवन में स्थिरता के लिए संतों का सानिध्य और सत्संग अनिवार्य है। बिना राम की शरण में आए मन की शांति संभव नहीं है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन: महोत्सव के दौरान ‘सत्यम शिवम सुंदरम मानस परिवार’ भरदा कला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से पंडाल को राममय कर दिया। कार्यक्रम में सांसद के साथ डोंगरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, पार्षद पुरुषोत्तम साहू, गुलशन हिरवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि 25 जनवरी को ‘सीता राम मानस परिवार’ ग्राम मुसरा कला द्वारा मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here