Rajnandgaon News : मवेशी धर-पकड़ अभियान तेज, सड़कों से हटाए गए 18 आवारा पशु
Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में बसंतपुर क्लब चौक, महामाया चौक, गंज मण्डी चौक, नंदई चौक, कुॅआ चौक, चौखडिया पारा, रेवाडीह चौक, आम्बेडकर चौक हाईवे रोड से 18 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी,मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे मण्डी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।
Rajnandgaon News : नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में बसंतपुर क्लब चौक, महामाया चौक, गंज मण्डी चौक, नंदई चौक, कुॅआ चौक, चौखडिया पारा, रेवाडीह चौक, आम्बेडकर चौक हाईवे रोड से 18 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया।
मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है, जहॉ उन्हे पैरा कुट्टी के साथ साथ बसंतपुर गंज मण्डी सें बचे फल सब्जी प्रतिदिन लाकर खिलाया जा रहा है,काजी हाउस में रखे मवेशियो को गंज मण्डी से बचे फल सब्जी का दिया जा रहा पोष्टिक आहार, ताकि उन्हे पौष्टिक आहार मिलता रहे, बीमार मवेशियो को गौशाला पिंजरापोल लेजाकर ईलाज भी कराय जाता है। साथ ही उन्हें छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।
रात मे भी निगम का अमला चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को भगाने की कार्यवाही कर रही है। पकडे मवेशियो को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
Topics
- Ambikapur
- Auto
- Bhilai
- Bhopal
- Bihar Election
- Bilaspur
- Business
- Chennai
- Chhattisgarh
- Crime
- Delhi
- Dewas
- Dhamtari
- Durg
- Dussehra
- Entertainment
- Gwalior
- Health
- Indore
- International
- Jabalpur
- Jagdalpur
- Jharkhand
- Jobs
- Khandwa
- Kolkata
- Korba
- Madhya Pradesh
- Mumbai
- National
- Property
- Raigarh
- Raipur
- Rajnandgaon
- Religious
- Review
- Rewa
- Sagar
- Sarkari Yojna
- Satna
- Sports
- Startup
- Top News
- Ujjain
- Weather Update
- YouTube
- परिश्रम
- संपादकीय
More
Popular Categories












