HomeChhattisgarhRajim Car Accident : अनियंत्रित होकर दलदल भरे तालाब में समाई कार,...

Rajim Car Accident : अनियंत्रित होकर दलदल भरे तालाब में समाई कार, सहायक नेत्र अधिकारी की मौके पर मौत….

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Rajim Car Accident : राजिम/गरियाबंद। बुधवार की देर रात राजिम के पास किरवई गांव में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दलदल भरे तालाब में जा गिरी।

Rajim Car Accident : हादसे का विवरण:

  • मृतक की पहचान: डॉ. नितेश सिन्हा, निवासी केन्द्री (अभनपुर ब्लॉक), जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे।

READ MORE : Rajim News : छात्र चाकू लेकर पहुंचा स्कूल, शिक्षिका को जान से मारने की दी धमकी, जानें पूरा मामला…..

  • घटनास्थल: किरवई गांव के पास, जब वे देर रात किसी काम से लौट रहे थे।
  • कैसे हुआ हादसा: बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में उनकी कार से नियंत्रण हट गया और वह असंतुलित होकर सीधे तालाब में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक डॉ. सिन्हा की जान जा चुकी थी।

READ MORE : Rajim : महानदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोरों ने बचाई जान

इस दुखद घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जामगांव स्वास्थ्य केंद्र के सहकर्मी और अधिकारी इस अचानक हुई क्षति से स्तब्ध हैं। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here