Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

M.P News : राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने किया सघन सर्च ऑपरेशन

भोपाल : भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

CISF और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

बम धमकी की सूचना मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पूरे एयरपोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। CISF के साथ पुलिस डॉग स्क्वाड ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, पार्किंग एरिया और कार्गो सेक्शन की बारीकी से तलाशी ली।

Read More : M.P News : CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा विजन डॉक्यूमेंट

हर बैग और संदिग्ध वस्तु की हुई जांच

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों के सभी बैग और लगेज की दोबारा जांच की। किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और एयरपोर्ट पर स्थिति को सामान्य घोषित किया गया।

नागपुर एयरपोर्ट से जुड़ा है मामला

प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह धमकी भरा ई-मेल पहले नागपुर एयरपोर्ट को भेजा गया था, जिसे बाद में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को फॉरवर्ड किया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories