Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

M.P Crime : टाइगर रिजर्व में जंगलराज! शराब–मुर्गा पार्टी करते बदमाशों ने वनकर्मियों पर बोला धावा, 1 घंटे तक बनाकर रखा बंधक

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में वनकर्मियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग के कर्मचारियों पर यह हमला तब हुआ जब वे प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रही अवैध शराब और मुर्गा पार्टी को रोकने पहुंचे। महिलाओं के साथ पहुंचे करीब एक दर्जन नशे में धुत बदमाशों ने वन अमले पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि एक कर्मचारी को घंटों तक बंधक बनाए रखा।

प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रही थी पार्टी
जानकारी के अनुसार, घटना मण्डीदीप थाना क्षेत्र के टाइगर रिजर्व कोर एरिया की है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित जोन में शराब और नॉनवेज पार्टी चल रही है। जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे और अवैध गतिविधि रोकने का प्रयास किया, तभी बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

Read More : M.P Crime : ओरछा में सनसनी! 400 साल पुराने मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर कैश व चांदी का मुकुट गायब

वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर नजदीकी वन चौकी में पहुँचे, लेकिन बदमाश वहां तक उनका पीछा करते हुए घुस आए और लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। चौकी में घंटों उत्पात मचाया गया।

चौकी में घुसकर वनकर्मी को बनाया बंधक
हमलावरों ने स्टेट हाइवे पर बने फॉरेस्ट नाके को भी बंद कर दिया, जिससे वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान बदमाशों ने वनकर्मी दिनेश रघुवंशी को एक घंटे तक चौकी के अंदर बंधक बनाकर रखा। लगातार धमकियों और मारपीट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Read More : M.P News : जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल में छात्राओं को हाथ ऊपर रखकर खड़ा करने की सजा, वीडियो वायरल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया, जांच जारी
सूचना मिलते ही मण्डीदीप पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए वनकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए रिजर्व क्षेत्र और हाइवे के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : चित्रकूट के पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का रीवा में निधन, लंबे समय से थे बीमार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के चित्रकूट से बहुजन...

M.P News : यात्रियों को बड़ा झटका! इंदौर से इन 4 शहरों की फ्लाइट बंद, एयर ट्रैवल पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन...

Related Articles

Popular Categories