Breaking News: रायपुर का सबसे स्मार्ट इलाका हुआ जलमग्न

Parivesh

Breaking News: रायपुर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार समता कॉलोनी में मात्र आधे घंटे की आंधी और बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। मुख्य सड़क पर पानी भरने से न सिर्फ राहगीरों को परेशानी हुई, बल्कि गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। स्थानीय रहवासियों ने पहले ही बिना ढाल के नाले निर्माण का विरोध किया था, लेकिन नगर निगम ने एकतरफा निर्णय लेकर पांच फीट गहरा नाला बनवा दिया। अब निकासी व्यवस्था के अभाव में वही नाला जलभराव का कारण बन गया है। नागरिकों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जब गर्मी में यह हाल है, तो बरसात में स्थिति भयावह हो सकती है, लिहाजा निगम को जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *