C.G News : शादी समारोह में टला बड़ा हादसा! रायपुर के मायरा रिसॉर्ट में गिरा विशाल टेंट, डेकोरेशन कंपनी पर उठे सवाल

0
351
maira resort
रिसॉर्ट में गिरा विशाल टेंट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मायरा रिसॉर्ट में आज 26 नवंबर को आयोजित एक भव्य शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां समारोह स्थल पर लगाया गया विशाल टेंट अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे की गंभीरता देखकर कुछ पल के लिए पूरा कार्यक्रम स्थल दहल उठा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंट अचानक तेजी से झुकना शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में पूरा ढांचा नीचे गिर गया। समय रहते मेहमानों के हट जाने से जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद रिसॉर्ट स्टाफ और मेहमानों ने मिलकर गिरे हुए ढांचे को हटाया और जगह को खाली कराया।

डेकोरेशन कंपनी पर सवाल
इस हादसे ने समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और डेकोरेशन क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेंट लगाने की जिम्मेदारी फ्लावर क्वीन नामक कंपनी की थी, जिसके मालिक शरद पांडेय हैं। समारोह में शामिल लोगों का आरोप है कि इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या टेंट लगाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ या संरचना को ठीक से मजबूती नहीं दी गई।

रिसॉर्ट प्रबंधन भी घेरे में
घटना के बाद रिसॉर्ट प्रबंधन पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। मेहमानों ने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा की जिम्मेदारी रिसॉर्ट और डेकोरेशन दोनों की होती है।

अगर टेंट गिरने का यह हादसा कुछ सेकंड पहले या उस समय होता जब लोग इसके नीचे मौजूद होते, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। यह घटना बताती है कि समारोह कितने भी बड़े हों, सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here