RAIPUR RTO : रायपुर : रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने RTO कार्यालय के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाहन ट्रांसफर के नाम पर पैसे की मांग की थी।
RAIPUR RTO : जानकारी के मुताबिक, आरोपी शोभा राम देवांगन RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। उसने एक फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के बदले शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

RAIPUR RTO : पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB रायपुर से की, जिसके बाद टीम ने मामले की पुष्टि कर ट्रैप प्लान किया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी 14 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।











