रायपुर।Raipur Rojgar Mela : सुशासन तिहार 2025 के तहत रायपुर में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सार्थक पहल की है। कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में जॉब फेयर का आयोजन किया गया है, जिसका आज 15 मई को दूसरा दिन है।
इस रोजगार मेले का संचालन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा किया जा रहा है। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों ने इसमें भागीदारी की है, जहां नौकरी की तलाश में आए युवाओं को मौके पर ही आवेदन करने और साक्षात्कार देने का अवसर मिल रहा है।
प्रशासन की यह पहल उन युवाओं के लिए खास अहमियत रखती है जो लंबे समय से स्थानीय स्तर पर रोजगार की तलाश में थे। पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और आज भी मेले में अच्छी भागीदारी की उम्मीद है।










