Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Raipur Religious Procession Weapons : राजधानी में कानून को चुनौती: धार्मिक जुलूस में हथियारों का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन; हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ दिखे हुड़दंगी

Raipur Religious Procession Weapons : रायपुर | 28 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। शहर में निकले एक धार्मिक जुलूस के दौरान हाईकोर्ट के सख्त प्रतिबंध और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अवैध हथियारों का खुलकर प्रदर्शन किया गया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न केवल हथियारों की नुमाइश हुई, बल्कि फिल्मी गानों की धुन पर हथियार लहराते हुए फूहड़ता भी परोसी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के सामने लहराई गईं तलवारें और चाकू जानकारी के अनुसार, यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद, जुलूस में शामिल कई युवक-युवतियां हाथों में नंगी तलवारें, कट्टे और धारदार हथियार लेकर नाचते नजर आए। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही यह सब होता रहा, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने या टोकने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर युवक मौदहापारा और लाखेनगर इलाके के रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे रील हथियारों के साथ स्टंट करने वाले ये युवक इतने बेखौफ हैं कि वे खुद ही इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। रील बनाने और ‘भाईगिरी’ दिखाने के चक्कर में सार्वजनिक सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है, साथ ही यह अपराधियों के हौसले बुलंद होने का प्रमाण है।

हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय (High Court) ने धार्मिक या अन्य किसी भी प्रकार के जुलूसों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद, राजधानी की सड़कों पर इस तरह का नजारा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि वीडियो साक्ष्य होने के बाद पुलिस इन चिन्हित युवकों पर क्या कार्रवाई करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Latest YouTube Shorts

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories