Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

Raipur News : रायपुर में 14.613 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई।

Raipur News : अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों, नशीली गोलियों और सिरप की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति गांजा बेचने की तैयारी में हैं।

Raipur News : सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार नितिन पवार (21 वर्ष, जिला पुणे, महाराष्ट्र), किरन सीताराम काये (25 वर्ष, जिला पुणे, महाराष्ट्र) तथा दीपक तोमर (33 वर्ष, जिला मुरैना, मध्यप्रदेश) बताए।

Raipur News : तलाशी के दौरान अलग-अलग बैग से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7,30,650 रुपये है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7,51,650 रुपये आंकी गई है।

Raipur News : आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है।

Raipur News : वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा गांजा से जुड़े 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर 156.381 किलोग्राम गांजा, 2,05,700 रुपये नगद, दो चारपहिया वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 90,76,850 रुपये है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories