Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

Raipur News : लालपुर शराब दुकान में सिंडिकेट का खुलासा: सस्ती शराब को महंगी बोतलों में भरते थे, अधिकारी भी थे मिलीभगत में शामिल; 22 दिन बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Raipur News : रायपुर : जिला आबकारी विभाग और फ्लाइंग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने 13 जून को लालपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 पेटी मिलावटी शराब बरामद की थी। इसके साथ ही 34 पेटी गोवा स्पेशल व्हिस्की बिना होलोग्राम के भी जब्त की गई थी। जांच के दौरान ठेका काउंटर से ₹12,10,480 की राशि भी कम पाई गई।

Raipur News : करीब 22 दिन से फरार चल रहे इस मामले के मुख्य आरोपी शेखर बंजारे को टीम ने अभनपुर के परसट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि दुकान के सभी कर्मचारी इस गोरखधंधे में शामिल थे और यह सारा खेल आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी में चल रहा था। बताया जा रहा है कि चार महीने से मिलावट का यह खेल बेरोकटोक चल रहा था।

Raipur News : शराब में मिलावट का काम दुकान के पास ही बने कार्टून स्टॉक एरिया में किया जाता था, जहां सीसीटीवी कैमरे को ऑफ कर दिया जाता था। सस्ती शराब को महंगी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचा जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि शराब के ढक्कन और बोतलें स्थानीय बाजार से खरीदी जाती थीं और बिना होलोग्राम वाली गोवा स्पेशल व्हिस्की बाहरी राज्यों से मंगाई गई थी।

Raipur News : आरोपी ने बताया कि दुकान को एक सिंडीकेट की तरह संचालित किया जा रहा था और सर्किल के आबकारी अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक गायब ₹12 लाख से अधिक की रकम बरामद नहीं हो सकी है। मामले में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक आबकारी अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

Raipur News : मिलावटी शराब की जब्त ब्रांड लिस्ट:

* कैप्टन क्लब व्हिस्की – 95 पेटी (प्रत्येक में 48 बोतल, 180ml)
* सिंडिकेट व्हिस्की – 59 पेटी
* जम्मू स्पेशल व्हिस्की – 86 पेटी
* गोवा स्पेशल व्हिस्की – 25 पेटी

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds