Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेट्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे एक विदेशी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले के रूप में हुई है, जो साउथ अफ्रीका का मूल निवासी था।
Raipur News : जानकारी के अनुसार, सेनजेलवे मेट्स यूनिवर्सिटी में बतौर विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहा था। बीते कुछ दिनों से वह अपने परिजनों के कॉल्स का जवाब नहीं दे रहा था, जिससे चिंता बढ़ी। मामला साउथ अफ्रीकी एंबेसी तक पहुंचा, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।
Raipur News : देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र के मेडिकल रिकॉर्ड, व्यवहार, और हाल की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। साउथ अफ्रीकी एंबेसी भी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Raipur News : बताया जा रहा है कि सेनजेलवे जब भारत आया था, तब मुंबई एयरपोर्ट पर उसका बैग चोरी हो गया था। उस बैग में उसकी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दवाइयां रखी थीं। बैग चोरी होने के बाद से ही उसके व्यवहार में असामान्यता देखी गई। मुंबई में उसकी असंतुलित मानसिक स्थिति से जुड़ी कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
Raipur News : छात्र की मौत ने न केवल यूनिवर्सिटी प्रशासन बल्कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों को स्पष्ट किया जा सके।













