Raipur News : रायपुर : रायपुर में मकान मालिक की लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। मोवा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद खुला छोड़ा गया गड्ढा चार साल की बच्ची की मौत का कारण बन गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Raipur News : जानकारी के अनुसार, मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था। सफाई का काम पूरा होने के बावजूद गड्ढे को न तो ढंका गया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
Raipur News : घटना के समय चार वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खुले पड़े गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिली। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Raipur News : हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे को समय रहते ढंक दिया गया होता या उचित सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को रोका जा सकता था।
Raipur News : सूचना मिलने पर मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मकान मालिक की भूमिका की पड़ताल कर रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।