Raipur News : रायपुर : नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने गुरुवार को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अचानक निरीक्षण किया। परिसर में भारी गंदगी, कचरे के ढेर और स्वच्छता में लापरवाही देखकर वे नाराज हो गए।
Raipur News : उन्होंने मौके पर ही जोन-4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह को बुलाकर तत्काल सफाई शुरू करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि स्टेडियम में तुरंत स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
Raipur News : सफाई व्यवस्था संभाल रहे ठेकेदार को चेतावनी देते हुए राठौड़ ने कहा कि साफ-सफाई में सुधार नहीं हुआ तो उसका ठेका रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
Raipur News : निरीक्षण के दौरान कई सीवरेज चैंबर टूटे और खुले मिले, जिसे गंभीर सुरक्षा खतरा मानते हुए कार्यपालन अभियंता को इन्हें तुरंत ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए।
Raipur News : सभापति ने कहा कि इंडोर स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर गंदगी किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है, और नगर निगम लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करेगा।











