Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

C.G News : स्वच्छ रायपुर के दावों पर सवाल, मच्छर लेकर नेता प्रतिपक्ष के पास पहुंचे लोग

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि अब आम नागरिकों को अनोखा कदम उठाना पड़ रहा है। जोन-5 अंतर्गत वामन राव लाखे वार्ड के गोपिया पारा, दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना ने एक जीवित मच्छर पकड़कर नगर निगम मुख्यालय पहुंचाया और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा। इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए उन्होंने मच्छरों से निजात दिलाने की मांग की।

आम जनता का सब्र टूटा
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि जनता खुद डेंगू के मच्छर पकड़कर हमारे पास आ रही है। निगम के जोन अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। एक तरफ ‘स्वच्छ रायपुर, सुंदर रायपुर’ के दावे किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

Read More : Illegal Liquor Raid : बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की बड़ी स्ट्राइक, 3 लाख से अधिक का माल बरामद

मच्छरों से मौत का गंभीर आरोप
विजय सोना ने बताया कि उनके इलाके में मच्छरों का प्रकोप लंबे समय से बना हुआ है। कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि मच्छर के काटने से उनके परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है। मच्छर को उन्होंने लिली चौक के पास डॉक्टर सोनकर को भी दिखाया था।

फॉगिंग व्यवस्था पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं। उन्होंने तत्काल जोन-5 सहित पूरे रायपुर शहर में विशेष सफाई अभियान और नियमित फॉगिंग की मांग की। सवाल यह है कि अगर राजधानी में यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की स्थिति कैसी होगी?

स्वास्थ्य विभाग का पक्ष
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति ने कहा कि जांच में मच्छर सामान्य पाया गया है और डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल डेंगू के मामलों में कमी आई है, लेकिन जनता की चिंता अब भी बनी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Latest YouTube Shorts

CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस

CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों...

M.P Crime : ग्वालियर में महिला से मारपीट, डंडे से हमला… CCTV फुटेज आया सामने

ग्वालियर: शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds