Raipur Latest News : VIP रोड समेत कई बार सील, जानें मामला….

Parivesh
Raipur Latest News

रायपुर। Raipur Latest News : शहर के वीआईपी रोड और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक शराब परोसने और नियमों की अनदेखी करने वाले होटल और बारों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार और शनिवार को आबकारी विभाग की जिला, संभाग और राज्य स्तरीय टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें कई बार नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए।

Raipur Latest News : राज्य स्तरीय उड़नदस्ता ने सूर्या बार को निर्धारित समय के बाद भी खुला पाया, जबकि होटल ओलिव, सेंट्रल पॉइंट, महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रूप में शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

वहीं, संभागीय उड़नदस्ता रायपुर ने शनिवार 28 जून को छह छापामार कार्रवाई की। होटल एलोरा, इशिका और सुधा रीजेंसी में पार्सल शराब बिक्री और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की गई।

Raipur Latest News

अलग-अलग टीमों द्वारा होटल पुनीत, आदित्य, विनार, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोया, ज़ूक, एल्सव्हेयर और हाइपर क्लब समेत वीआईपी रोड के कई प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। कोर्टयार्ड मैरियट होटल बार द्वारा स्टॉक रजिस्टर और निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं करने और समय के बाद खुला पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हुई।

इस सघन अभियान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नियम तोड़ने वाले बार और होटलों पर अब प्रशासन की नजर सख्त है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *