RAIPUR CRIME : 27 लाख की चोरी के आरोपी को रायपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर : माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई स्थित औषधि वाटिका में 27 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा (26 वर्ष), निवासी ग्राम मलदा कला, जिला सक्ती को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जो पहले पीड़ित व्यापारी संजय आहूजा की दुकान में चालक के रूप में कार्यरत था. योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया और अपने गांव भाग गया था।

RAIPUR CRIME : प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि दुकान बंद करने के बाद रात को उसने देखा कि घर की कार की चाबी गायब है। अगली सुबह जब दुकान खोली गई, तो कैश ड्रॉअर टूटे हुए थे और 27 लाख रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच में पता चला कि वह आरोपी विजय कश्यप है, जो कुछ माह पूर्व दुकान छोड़ चुका था।

 

 

RAIPUR CRIME : आरोपी के ग्राम मलदा कला में छिपे होने की सूचना पर रायपुर पुलिस ने जांजगीर और सक्ती पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की पूरी नकदी और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 27.5 लाख रुपये है।

RAIPUR CRIME : आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में माना थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जांजगीर और सक्ती पुलिस की टीमों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी – विजय कश्यप उर्फ गुड्डा पिता गोसई कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम मलदा कला थाना हसौद जिला सक्ति।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *