Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मृतिका ने फांसी लगाने से ठीक पहले रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।
Raipur Crime News : रिश्ते में कड़वाहट, रिमोट छीनने पर बिगड़ी बात
जानकारी के मुताबिक, मृतिका मंजूषा की शादी 16 जनवरी, 2025 को आशीष गोस्वामी से हुई थी। यानी शादी को महज 10 महीने ही हुए थे, लेकिन मृतिका का आरोप है कि वह इन 10 महीनों में 10 दिन भी चैन से नहीं रह पाई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच एक मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया। इससे नाराज आशीष ने मंजूषा का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर आशीष ने अपने माता-पिता के सामने ही मंजूषा को थप्पड़ मार दिया।
View this post on Instagram
वीडियो में बताई दर्दनाक आपबीती, फिर ली जान
पति के इस व्यवहार से आहत होकर मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में गई। उसने कमरा अंदर से बंद किया और पहले एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने पति, देवर, सास और ससुर पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है और दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है। मंजूषा ने कहा कि वह इन लोगों से तंग आ चुकी है और उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
READ MORE : MP News : टीकमगढ़ : साइड नहीं देने पर लाइसेंसी बंदूक की बट से हमला, जनपद सदस्य समेत बेटा गिरफ्तार
वीडियो बनाने के बाद मंजूषा ने पहले अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की, और फिर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों द्वारा दरवाजा तोड़े जाने पर मंजूषा की लाश फंदे से लटकती मिली।
मृतिका के पिता की शिकायत के आधार पर, डीडी नगर पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











