Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, 300+ फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : ऑपरेशन “साइबर शील्ड” के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों से 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायपुर में सक्रिय थे और फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर ठगी के लिए नेटवर्क तैयार कर रहे थे।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, इन सिम कार्ड्स का उपयोग म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया स्कैम, शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी और कम कीमत में सामान बेचने के नाम पर ठगी जैसे मामलों में किया जा रहा था।

Raipur Crime : मामले में थाना माना (रायपुर ग्रामीण) और आजाद चौक में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल मिलाकर 26 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई है। इन मामलों में विभिन्न बैंकों के म्यूल अकाउंट और मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ था।

Raipur Crime : तकनीकी विश्लेषण, सिम कंपनियों से मिली जानकारी, पीड़ितों के बयान और पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

Raipur Crime : आरोपी

1 सुदीप्त सासमल, साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर
2 आरोपी शिवनारायण साहू, रुद्रा मोबाइल उरला एवं शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार
3 जयंत लहरी, लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग
4 मनीष आहूजा, आहूजा मोबाइल महावीर नगर
5 कैलाश प्रताप सिंह, नेयानी मोबाइल जामुल
मोबाइल के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल खोलकर
6 कैलाश प्रताप सिंह, जामुल दुर्ग
7 विनोद वर्मा, पंडरी रायपुर
VI, जियो, एयरटेल के सिम कार्ड बेचने के कार्य करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से प्री एक्टिवेटेड सिम तथा 300 से अधिक सिम जो फ्राड करने में उपयोग किए जा रहे हैं की जानकारी प्राप्त हुई है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

Raipur Crime : अपराध का तरीका-

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा फर्जी सिम खरीदने वाले दो आरोपी सुधीर जैन और विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों का विवरण–

1 सुदीप्त सासमल पिता अशोक सासमल उम्र 36 वर्ष वर्तमान पता बीरगांव, रायपुर (साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर), स्थाई पता पांसकूड़ा, पूर्व मेदनीपुर, वेस्ट बंगाल

2 शिवनारायण साहू पिता भोलाराम उम्र 37 वर्ष पता कसडोल, बलौदा बाजार (रुद्रा मोबाइल उरला, शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार)

3 जयंत लहरी पिता स्व. बसंत लहरी उम्र 31 वर्ष पता 245 जी रिसाली सेक्टर दुर्ग (लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग)

4 मनीष आहूजा पिता रमेश आहूजा उम्र 39 वर्ष पता B 10 मारुति विहार महावीर नगर रायपुर (आहूजा मोबाइल, महावीर नगर रायपुर)

5 सुधीर जैन पिता सुंदर लाल जैन उम्र 50 वर्ष पता शिवानंद नगर सेक्टर 4 विनायक गार्डन खमतराई रायपुर

6 कौशल प्रताप सिंह पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 38 वर्ष पता कैलाश नगर जामुल, दुर्ग
(नेयानी मोबाइल जामुल दुर्ग)

7 विनोद वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता झंडा चौक पंडरी रायपुर

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 36 बाइक जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस...

Related Articles

Popular Categories