Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के चंडी नगर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह हुई मौत से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Raipur Crime : घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता वेल्डिंग का काम करता था और आए दिन आर्थिक तंगी व शराब की लत के कारण अपनी पत्नी रेखा गुप्ता से विवाद करता रहता था। रेखा एक लैब में कार्यरत थी और परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करती थी। पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, उनके बीच लगातार झगड़े होते रहे थे।
Raipur Crime : सोमवार रात विवाद बढ़ने पर राजन ने गुस्से में आकर रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें हत्या की बात स्वीकार करते हुए खुदकुशी करने की जानकारी दी। फिर वह कचना रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
Raipur Crime : तेलीबांधा पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और सुसाइड नोट बरामद किया। जांच के दौरान राजन के घर से उसकी पत्नी का शव भी मिला, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Raipur Crime : सीएसपी रमाकांत साहू के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और परिवार से पूछताछ की जा रही है।











