Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष मसीह (25) निवासी सागर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
Raipur Crime : पीड़िता ने 4 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर 11 मार्च से 15 मई 2025 के बीच उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और फरार हो गया।
Raipur Crime : मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेस की। इसके बाद टीम भेजकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 25 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है।











