Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 8 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur Crime : जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची तेलीबांधा इलाके के सिग्नल पर अन्य बच्चों के साथ वाहन चालकों से पैसे मांगकर जीवन यापन करती थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथियों के साथ सिग्नल पर मौजूद थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21 वर्ष) ने बच्ची को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बैठा लिया।
Raipur Crime : आरोपी बच्ची को वीआईपी रोड की ओर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Raipur Crime : सूचना मिलते ही एसीसीयू और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और रातभर तलाश के बाद गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur Crime : बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।













