Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

Raigarh News : NRVS प्लांट में भयानक फर्नेस ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे; एक की हालत नाजुक…

Raigarh News : रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले से एक बार फिर इंडस्ट्रियल हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में आज सुबह काम के दौरान अचानक फर्नेस ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं।

Raigarh News : तेज धमाका और भगदड़

घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोज की तरह प्लांट के एसएमएस फर्नेस में काम चल रहा था, तभी अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे आसपास काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।

READ MORE : Driver Mahasangh Strike : कल से थम जाएंगे छत्तीसगढ़ के पहिए, 11 मांगों पर अड़े ड्राइवर महासंघ ने किया अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ आंदोलन का ऐलान….

हादसे में तीन मजदूर आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लांट प्रबंधन ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

एक मजदूर रायपुर रेफर, जांच शुरू

हादसे में घायल हुए तीन मजदूरों में से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य दो घायल मजदूरों का इलाज रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में जारी है।

View this post on Instagram

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई मानवीय लापरवाही थी।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti : जय श्री बालाजी, आज सालासर धाम में गूंजी ‘श्री राम जय राम जय जय राम’, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल

रायगढ़ में अक्सर सामने आ रहे इंडस्ट्रियल हादसों ने एक बार फिर प्लांटों में सुरक्षा मानकों के अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि क्या प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे, या फिर लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है, जिसकी कीमत तीन मजदूरों को चुकानी पड़ रही है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन की जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories