Sunday, August 16, 2026
Home Sports Priyank Panchal : इस भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान,...

Priyank Panchal : इस भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान, अलविदा कहकर किया भावुक पोस्ट

0
130
Priyank Panchal
Priyank Panchal

Priyank Panchal : आईपीएल 2025 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद यह एक नई शुरुआत मानी जा रही है। इसी बीच एक और अनुभवी क्रिकेटर ने मैदान से विदाई लेते हुए क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है।

 

Priyank Panchal : गुजरात की ओर से घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज़ प्रियांक पांचाल ने 35 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस फैसले की जानकारी दी।

Priyank Panchal : प्रियांक ने अपने पिता को किया याद

Priyank Panchal : अपने रिटायरमेंट नोट में प्रियांक ने लिखा, बचपन से ही मेरे आदर्श मेरे पिताजी रहे। उन्होंने हमेशा मुझे अपने सपनों के पीछे भागने के लिए प्रेरित किया। एक छोटे शहर से निकलकर भारत के लिए खेलने का सपना मैंने उनके भरोसे और समर्थन से ही देखा था। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हर सीजन, हर पारी में मैंने उनका सपना जीने की कोशिश की है। अब वक्त है एक खूबसूरत सफर को विराम देने का। मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले रहा हूं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyank Panchal (@panchalpriyank)


Priyank Panchal : डोमेस्टिक क्रिकेट में रहा शानदार करियर

Priyank Panchal : प्रियांक पांचाल ने 127 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 8856 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 45.18 का रहा। इसके अलावा उन्होंने 97 लिस्ट ए मैचों में 3672 रन और 59 टी20 मुकाबलों में 1522 रन बनाए हैं। वर्ष 2021 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन डेब्यू का मौका उन्हें नहीं मिल पाया। प्रियांक के रिटायरमेंट ने भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट को एक भरोसेमंद और धैर्यवान बल्लेबाज़ से अलविदा कहने का मौका दिया है, जिन्होंने हर सीजन मैदान पर अपने सपनों को पसीने से सींचा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here