प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के दायरे में छूटे हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। वर्ष 2024-25 में 7293 और 2025-26 में 2000 से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सहयोग मिल चुका है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरूप्रीत कौर ने बताया कि योजना के अंतर्गत पहली संतान के लिए दो किस्तों में कुल 5000 रुपए और दूसरी संतान बालिका होने पर 6000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी का आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य है और राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।











