illegal liquor smuggling : राजनांदगांव। असामाजिक तत्वों, अवैध गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के लगातार अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹3.38 लाख रुपए से अधिक मूल्य की भारी मात्रा में शराब जब्त की है।
illegal liquor smuggling बसंतपुर थाना प्रभारी ऐमन साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमड़ीबोड से राजनांदगांव की ओर आ रही एक काले रंग की टोयोटा अल्टीस कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है।
सूचना के आधार पर, आरके नगर चौक के पास तत्काल नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान जब टोयोटा अल्टीस कार (क्रमांक CG 04 J F1800) को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और कमला कॉलेज रोड से कौरिनभांठा होते हुए रायपुर की ओर भागने लगा।
illegal liquor smuggling पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और ठाकुरटोला के पास घेराबंदी करके उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांडों की कुल 272.100 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसका बाजार मूल्य ₹3,38,000 से अधिक है।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बोरसी, दुर्ग निवासी मनोज आचार्य (38) और धौराभांठा, धमधा निवासी रोशन साहू (26) के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
illegal liquor smuggling जब्त की गई शराब में मेकडॉवल नंबर-1, रॉयल चैलेंजर्स गोल्डी व्हिस्की, रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, सिग्नेचर प्राइम गैंग व्हिस्की, ओल्ड मंक, ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है।













