बीजापुर में प्लेसमेंट कैंप : बीजापुर : जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बीजापुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के जरिए उम्मीदवार अमजन, फ्लिपकार्ट, टाटा महिंद्रा, लॉजिस्टिक जैसी बड़ी कंपनियों में वेयरहाउस पदों के लिए चयनित हो सकते हैं।
बीजापुर में प्लेसमेंट कैंप : उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक केंद्र में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो स्थिर नौकरी और बेहतर करियर की तलाश में हैं।
नौकरी की खास बातें:
-
पद: वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारी
-
कंपनियां: अमजन, फ्लिपकार्ट, टाटा महिंद्रा, लॉजिस्टिक
-
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
-
स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बीजापुर
-
आवश्यक दस्तावेज: पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
इस प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाकर युवा अपने करियर को मजबूत बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।











