panna News:पन्ना/ शुभम रिछारिया/पन्ना नगर के लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी के निवासी 14 छात्रसाल आर्ट कॉलेज के सामने खड़े एक सूखे और जर्जर आम के पेड़ को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
panna News:स्थानीय निवासी ने बताया कि पेड़ की जड़ें और तना पूरी तरह से दीमकों द्वारा खोखला कर दिया गया है, जिससे इसकी स्थिति अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हो गई है। यह पेड़ कॉलोनी के ठीक बीच में स्थित है और किसी भी वक्त गिरकर आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा सकता है या वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित भी हो सकता है।
panna News:निवासियों ने बताया कि इस संबंध में महीने की शुरुआत में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें चिंता और आक्रोश है। उन्होंने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द इस खतरनाक पेड़ को हटवाने का आग्रह किया है, ताकि कॉलोनी के निवासियों और राहगीरों की जिंदगी सुरक्षित रह सके।











