Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Pandit Pradeep Mishra Katha : लाखों भक्तों का इंतजार खत्म, आज से...

Pandit Pradeep Mishra Katha : लाखों भक्तों का इंतजार खत्म, आज से कबीरधाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा….

Pandit Pradeep Mishra Katha
Pandit Pradeep Mishra Katha

Pandit Pradeep Mishra Katha : कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बार फिर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराने आ रहे हैं। ग्राम घुघरीखुर्द में यह भव्य कथा आयोजन 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जिला पुलिस ने विशेष रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है।

Pandit Pradeep Mishra Katha : यातायात और पार्किंग व्यवस्था
कबीरधाम पुलिस के अनुसार, बड़े वाहन, पिकअप और ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नया कृषि मंडी प्रांगण निर्धारित किया गया है। वहीं मिनीमाता चौक से घुघरीखुर्द रोड केवल चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा। इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ग्राम नेवारी से मारपा होकर आने वाले मार्ग को पूरी तरह नो एंट्री जोन घोषित किया गया है। इसी तरह चरडोंगरी स्कूल परिसर, पालीगुढ़ा और भोरमदेव कॉलेज के पास अलग-अलग दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं व वीआईपी मेहमानों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

READ MORE : CG BREAKING : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण, 14 साल बाद लौटी मुख्यधारा में

नो व्हीकल ज़ोन और सुरक्षा प्रबंधन
पुलिस ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए कोठार से कथा स्थल तक, पालीगुढ़ा चौक से घुघरीकला रोड तक, तथा व्हीआईपी पार्किंग से कथा स्थल तक का क्षेत्र नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में केवल पैदल प्रवेश की अनुमति होगी।

अस्थायी दुकानों पर सख्त प्रतिबंध
सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की ठेला, दुकान या स्टॉल लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, प्रशासन ने भंडारा स्थल के पास, दैइहान क्षेत्र और घुघरी मरघट के पास स्थित बगीचा परिसर को दुकानों के लिए अनुमति क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है।

READ MORE : CG Tomar Brothers Case : तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: हिस्ट्रीशीटर सूदखोर भाइयों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पत्नियों और भतीजे को मिली राहत…

प्रशासन की अपील
कबीरधाम पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और यातायात पुलिस के मार्गदर्शन में अपने वाहनों को नियत पार्किंग स्थल पर ही रखें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here