Wednesday, March 25, 2026
34.1 C
Raipur

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, 48 घंटे में दूसरी घुसपैठ नाकाम, सेना ने PoK की ओर खदेड़ा

नई दिल्ली : सीमा पार से पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बार फिर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। यह घटना बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी ड्रोन घुसपैठ की कोशिश मानी जा रही है। भारतीय सेना ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर लौट गए।

चिंगुस और धरि धरा इलाके में दिखे ड्रोन

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7 बजे राजौरी के चिंगुस क्षेत्र के डुंगा गाला इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। सेना ने तत्काल एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय किया, जिससे ड्रोन इलाके से गायब हो गया। इसके करीब आधे घंटे बाद धरि धरा गांव के पास दो अन्य ड्रोन जैसी वस्तुएं देखी गईं। जवानों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन घबराकर PoK की ओर वापस चले गए।

Read More : Sidhi Coal Mafia News : सीधी के बहरी में कोयला माफिया का ‘ब्लैक गेम’: किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार?

48 घंटे में दूसरी बड़ी कोशिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यह दूसरी बार है जब दो दिनों के भीतर LoC के पास ड्रोन गतिविधि देखी गई है। इससे पहले रविवार को नौशेरा, धरमसाल, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एक साथ कई ड्रोन नजर आए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते सेना और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

क्या है पाकिस्तान की मंशा?

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई, नशीले पदार्थों की तस्करी या सैन्य ठिकानों की जासूसी की कोशिश कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि ये ड्रोन सीमा पर निगरानी और सर्विलांस के उद्देश्य से उड़ाए जा रहे थे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, कठुआ में मुठभेड़

इस बीच सेना प्रमुख ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories