Nude Party Scandal : रायपुर : रायपुर में हाल ही में एक कथित ‘न्यूड पार्टी’ का मामला सामने आया है, जिसने शहर में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर्स में युवाओं को कपड़ों के बिना पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया गया था। जैसे ही ये पोस्टर्स कांग्रेस नेता और हिंदू संगठनों तक पहुंचे, पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
Nude Party Scandal : यह पार्टी भाठागांव स्थित एक फार्महाउस में 21 सितंबर की शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 3 बजे तक चलने वाली थी। आयोजकों ने इसे “अपरिचित क्लब” के नाम से प्रमोट किया था। पुलिस ने तेलीबांधा थाने में दो FIR दर्ज की हैं – एक न्यूड पार्टी के आयोजकों के खिलाफ और दूसरी स्ट्रेंजर पूल पार्टी से संबंधित।
Nude Party Scandal : इस मामले में पुलिस ने हायपर क्लब के मैनेजर जेम्स बैक, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, एसएस गुप्ता, टीनू सिंह और देवेंद्र कुमार सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक मिलकर क्लब और फार्महाउस में इस तरह की प्राइवेट पार्टियों का आयोजन करते थे।
Nude Party Scandal : न्यूड पार्टीज में प्रतिभागी कपड़ों के बिना शामिल होते हैं। यह प्रचलन यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों में आम है, जहां इसे ‘बॉडी पॉजिटिविटी’ और ‘स्वतंत्रता की भावना’ से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन भारत में ऐसी पार्टियों को कानूनी और सामाजिक रूप से मान्यता नहीं है।
Nude Party Scandal : रायपुर में इन पार्टियों का प्रचार इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया गया था। पोस्टर्स में ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे नाम इस्तेमाल किए गए थे। 18 साल से ऊपर के युवाओं को आमंत्रित किया गया और पार्टी की ‘सीक्रेट लोकेशन’ का वादा किया गया।
Nude Party Scandal : क्या-क्या हुआ था प्लान?
न्यूड पार्टी के लिए एंट्री फीस 40 हजार रुपये तय की गई थी।
कपल एंट्री के लिए 1 लाख रुपये चार्ज किया जा रहा था।
इस पार्टी में नशे के सामान जैसे एमडीएमए और हेरोइन के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है।
पार्टी का समय रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक तय किया गया था।
क्लोज पार्टी में केवल 18-20 मेहमानों को ही शामिल किया जाना था।
पार्टी में रूम और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई थी।
Nude Party Scandal : स्ट्रेंजर पार्टी की तैयारी
Nude Party Scandal : इसके अलावा एक स्ट्रेंजर पूल पार्टी भी प्लान की गई थी, जिसमें एंट्री फीस 2 से 5 हजार रुपये रखी गई थी। यहां भोजन उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन शराब, हुक्का आदि की कीमत अलग से ली जाती। करीब 110 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई थी।
Nude Party Scandal : 10 दिन पहले शुरू हुआ था प्रमोशन
Nude Party Scandal : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों ने 10 दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का प्रमोशन शुरू कर दिया था। प्रमोशनल पोस्टर्स के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक भी शेयर किया गया, जिसमें अब तक 21 युवक-युवतियों ने पंजीकरण करा लिया था। करीब 24 अन्य लोग भी संपर्क में थे, जो लोकेशन मिलने के बाद शामिल होने को तैयार थे। अब वह सोशल मीडिया आईडी डिलीट कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।











