Sunday, April 12, 2026
36.1 C
Raipur

NTPC Talaipalli Project News : प्रशासन, NTPC और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय बैठक सफल; रोजगार और मुआवजे पर सहमति के बाद धरना समाप्त

NTPC Talaipalli Project News : घरघोड़ा/रायगढ़ (21 फरवरी 2026): एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से प्रभावित आठ गांवों के ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझ गया है। शुक्रवार को ग्राम तलईपल्ली के धरना स्थल पर प्रशासन, एनटीपीसी प्रबंधन और प्रभावित ग्रामवासियों के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुई। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

रोजगार में प्राथमिकता और विशेष कैंप पर निर्णय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के तहत एनटीपीसी की ठेका कंपनियों में प्रभावित ग्रामवासियों को रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में शनिवार को एसडीएम ने संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के साथ पृथक बैठक कर विस्तृत चर्चा भी की है। इसके अलावा, पुनर्वास आवेदन की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रभावित गांवों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां पटवारी स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

पेयजल और अन्य सुविधाओं का आश्वासन ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रभावित गांवों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, पुनर्वास मुआवजे के लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी लाने पर सहमति बनी है। तेंदूपत्ता से संबंधित विषयों पर अपनी बात शासन या न्यायालय तक पहुँचाने के लिए ग्रामीणों को वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन की मौजूदगी में खत्म हुआ आंदोलन इस बैठक में तहसीलदार और थाना प्रभारी घरघोड़ा सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता और सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को हुई फॉलो-अप बैठक में रोजगार के मुद्दे पर कंपनियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। इस पहल से क्षेत्र में शांति और विकास की नई उम्मीद जगी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories